खेत पर डीपी के अर्थ वायर में करंट:बाउंड्री तार को छूने से 3 झुलसे
कोटपूतली के जयसिंहपुरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हो गया। खेत में लगे बिजली पोल पर ट्रांसफार्मर के अर्थ वायर में करंट आने से बाउंड्री की तार में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने तीनों घायलों को बेहोशी की हालत में बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गुस्सा है।

No comments