Breaking News

दो ट्रेलरों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक घायल

ाजस्थान में अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दो ट्रेलरों की टक्कर से एक ट्रेलर के खलासी की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह खोरपुरी के पास सीमेंट से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे जा रहे ट्रेलर के पीछे टकर मार दी। इससे खलासी राशिद की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रेलर चालक बंटी साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।

No comments