सब्जियों से भरी पिकअप पलटी, किसान की मौत: 5 घायल
जयपुर के आमेर थाना इलाके में सब्जियों से भरी पिकअप पलटने से किसान की मौत हो गई। वहीं पिकअप में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए।
पिकअप में सवार सभी लोग जमवारामगढ़ क्षेत्र के माथासूला से सब्जियां भरकर जयपुर मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। पिकअप जयपुर-दिल्ली हाईवे पर कुंडा स्थित चेक पोस्ट के पास पहुंची, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद पिकअप सड़क पर पलट गई।

No comments