Breaking News

सीकर में अब तक औसत से 8 प्रतिशत कम बारिश:गर्मी और उमस बढ़ी

सीकर में इस मानसून सीजन औसत बारिश भी नहीं हुई। आज जिले में हल्के बादल छाए हुए हैं। गर्मी और उमस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। मानसून की ट्रफ लाइन अभी उत्तर प्रदेश और पूर्वी दिल्ली के ऊपर से गुजर रही है। ऐसे में अभी राजस्थान में अच्छी बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिले में इस बार औसत से 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है। गर्मी और उमस के कारण तापमान में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

No comments