कोटा-जयपुर रूट पर नई रोडवेज बस को मंजूरी
कोटा के नैनवां उपखंड के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने कोटा-जयपुर रूट पर नई बस सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह बस केशोरायपाटन, खटकड़, तलवास, आंतरदा, करवर, समीधी, उनियारा और टोंक होते हुए चलेगी।
समाजसेवी मूलचंद शर्मा तलवास ने बताया कि कोटा कार्यालय के मुख्य प्रबंधक ने आदेश के तहत यह बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि मुख्यालय ने किलोमीटर लक्ष्य बढ़ाने के साथ-साथ लोगों की मांग और यात्रियों की संख्या को देखते हुए तेज रफ्तार वाहन चलाने की मंजूरी दी है।

No comments