Breaking News

मच्छर किसे काटेगा, किसे छोड़ेगा, आईआईटी कानपुर पढ़ रहा है उनके दिमाग का राज

एक ही जगह कई लोग बैठे हों, फिर भी मच्छर किसी एक व्यक्ति को ज्यादा काटता है और किसी दूसरे को कम. आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक अब इन्हीं सवालों के जवाब खोजने के लिए मच्छर के दिमाग की स्टडी कर रहे हैं. यह रिसर्च आईआईटी कानपुर के मेहता फैमिली सेंटर फॉर इंजीनियरिंग इन मेडिसिन में प्रोफेसर नितिन गुप्ता की लैब में हो रही है. वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि मच्छर इंसान की गंध को कैसे पहचानता है, यह जानकारी उसके दिमाग तक कैसे पहुंचती है और इसके बाद मच्छर किसी इंसान की ओर जाने का फैसला कैसे करता है.

No comments