Breaking News

क्रेटा में डीजल भरवाकर 500-500 के दिए नकली नोट

ब
ाड़मेर में बिना नंबर की कार से पेट्रोल पंप पर आए बदमाशों ने डीजल भरवाने के बाद नकली नोट दिए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों को नोट नकली होने का पता चला तो बदमाश कार लेकर भाग गए। पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इलाके में नाकाबंदी करवाई गई। देर रात बाद गडरारोड पुलिस ने बिना नंबर की क्रेटा कार को रोककर तीन युवकों को डिटेन किया। तलाशी में उनके पास करीब डेढ़ लाख रुपए के नकली नोट मिले हैं। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

No comments