Breaking News

कोटपूतली-बहरोड़ निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

कोटपूतली-बहरोड़ में आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए जिला पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आम लोगों में भरोसा बनाए रखने और भयमुक्त माहौल में मतदान कराने के मकसद से पुलिस ने कोटपूतली और बहरोड़ सर्किल में फ्लैग मार्च निकाला। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मुख्य सड़कों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना डर के मतदान करने की अपील की गई।

No comments