जोधपुर हादसा: फैक्ट्री मालिक ने किया सरेंडर
जोधपुर के बासनी इलाके में हुए हादसे के बाद फरार फैक्ट्री मालिक राजेंद्र अग्रवाल ने थाने में सरेंडर कर दिया, जिसे बासनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बेटे स्पर्श अग्रवाल को पहले गिरफ्तार कर लिया था।
बता दें कि 23 सितंबर को बासनी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री में आग लग गई थी। आग को बुझाने के दौरान फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रमों में अचानक विस्फोट हो गया था, जिसमें फायर ब्रिगेड के 13 कर्मचारी झुलस गए थे।

No comments