नशा मुक्ति सेंटर की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार:डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार
बाड़मेर पुलिस ने नशा मुक्ति सेंटर की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गुजरात के एक डॉक्टर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जैसलमेर और गुजरात के महेसाणा में नशा मुक्ति सेंटर खोल रखे थे। पुलिस के अनुसार, इन सेंटरों की आड़ में नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार किया जा रहा था। सदर थाना पुलिस ने पहले दर्ज दो मामलों की जांच करते हुए कडिय़ां जोड़ीं और आरोपियों तक पहुंची।

No comments