Breaking News

झालावाड़ में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस का बोर्ड तय, 'आप' की एंट्री और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने झालावाड़ की सियासत की तस्वीर बदल दी है। 45 वार्डों वाली नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। ऐसे में अब नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय है। वहीं भाजपा महज 13 वार्डों में सिमट गई। आम आदमी पार्टी ने एक वार्ड में जीत दर्ज कर शहर की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जबकि दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी प्रमुख दलों को चुनौती देते हुए जीत हासिल की। इन परिणामों को झालावाड़ की स्थानीय राजनीति में अब तक के सबसे चौंकाने वाले परिणामों में गिना जा रहा है।

No comments