हाईवे पर होटल में घुसी तेज रफ्तार बस, 1 की मौत; कई घायल
तेलंगाना के रंगारेड्डी में सोमवार सुबह एक निजी बस ने शमशाबाद के पास हाईवे किनारे खड़े वाहनों और एक होटल को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है और मामले की जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हादसे में 5-6 वाहन क्षतिग्रस्त हुए और होटल का बड़ा हिस्सा भी टूट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि होटल में रखा सामान पूरी तरह खराब हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे में एक बच्चे को भी चोट लगी है।

No comments