Breaking News

बिहार के 14 जिलों में बाढ़, गंगा में 6 दिनों से फंसा क्रूज; एमपी-राजस्थान में तेज बारिश

देश के कई राज्यों में बारिश अब आफत बनती जा रही है। बिहार में 14 जिलों के 2,360 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा का जलस्तर बढऩे से कोलकाता से वाराणसी जा रहा राजमहल क्रूज भागलपुर में छह दिनों से फंसा है। क्रूज पर सवार 9 विदेशी समेत 11 पर्यटकों को रविवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। राजस्थान में आज 36 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम का असर 16 सितंबर तक रहने का अनुमान है। वहीं मध्य प्रदेश में इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में तीन मानसूनी सिस्टम एक्टिव हैं।

No comments