Breaking News

नाथद्वारा में मिट्टी से इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाई

ाथद्वारा में गणेशोत्सव को लेकर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। कुम्हारवाड़ा स्थित गणपति पंडाल में श्री बजरंग मित्रमंडल ने बाजार से प्रतिमा खरीदने के बजाय खुद गणेश प्रतिमा तैयार की। मंडल के सदस्यों ने करीब एक माह तक मिट्टी से प्रतिमा बनाने में मेहनत की। प्रतिमा में गंगा-यमुना के जल का प्रयोग किया गया और सजावट में इको फ्रेंडली रंग इस्तेमाल किए गए। मंडल पिछले 26 साल से गणपति स्थापना की परंपरा निभा रहा है। नाथद्वारा के कुम्हारवाड़ा स्थित गणपति पंडाल में श्री बजरंग मित्रमंडल ने अनूठी पहल करते हुए अपने हाथों से इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा तैयार की है।

No comments