Breaking News

मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, गांवों तक पहुंचेगी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राजस्थान में एक महीने तक 'सेवा संकल्प अभियानÓ चलाया जाएगा. यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलेगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ नअभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इसका मकसद सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा भाव के साथ मनाया जाएगा. अभियान प्रदेश स्तर से लेकर बूथ और ब्लॉक स्तर तक चलेगा.

No comments