निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा खारिज, कलेक्ट्रेट पहुंचे समर्थक
जालोर नगर परिषद चुनाव में वार्ड 37 से निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश कुमार का नामांकन सिविल डिफेंस में कार्यरत होने की आपत्ति के चलते खारिज कर दिया गया। नामांकन में सिविल डिफेंस से जुड़ी जानकारी नहीं देने और सांख्यिकी फॉर्म में भाजपा लिखे होने को लेकर एसडीएम ने उनसे जवाब मांगा था। नामांकन खारिज होने के बाद कमलेश के समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के सामने फैसले पर आपत्ति जताई। कमलेश और उनके अधिवक्ता ने नामांकन खारिज करने को गलत बताते हुए नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

No comments