वन विभाग में 3.37 लाख रुपए गबन:कनिष्ठ सहायक पर एफआईआर
झुंझुनूं वन विभाग में 3.37 लाख रुपए की निविदा प्रतिभूति राशि कथित तौर पर राजकोष में जमा नहीं करने के मामले में कनिष्ठ सहायक प्रहलाद सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, फर्म से राशि लेने और रसीद जारी करने के बावजूद रकम सरकारी खाते में जमा नहीं हुई। राशि जमा कराने के निर्देश के बाद भी कर्मचारी के कार्यालय नहीं पहुंचने पर डीएफओ की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

No comments