Breaking News

जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद

जयपुर में 4 सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व और 5 सितंबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व यातायात दिशानिर्देश जारी किए हैं। भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात के मद्देनजर 4 सितंबर को चारदीवारी क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निजी वाहनों के बजाय जयपुर मेट्रो का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है। 4 सितंबर को मंगला झांकी से ही दर्शनार्थियों का प्रवेश केवल जलेब चौक स्थित बांदरवाल गेट से होगा। अन्य किसी मार्ग से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

No comments