पति की हत्या कर रचाई दूसरी शादी, 3 साल बाद हुई गिरफ्तार
राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस ने तीन साल पुराने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। डाबला गांव में पति की हत्या के मामले में फरार चल रही आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंजू देवी पर अपने पति रविन्द्र सैनी की सिर में पत्थर मारकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद से वह फरार थी व गिरफ्तारी से बचने के लिए दूसरा विवाह कर अलग-अलग जगहों पर ठिकाने बदलकर रह रही थी। डाबला थानाधिकारी सुनीता बोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

No comments