परवन नदी में बोटिंग होगी, दो नए एनक्लोजर भी बने
बांरा में वन्यजीव विभाग शेरगढ़ अभयारण्य को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत अभयारण्य से गुजरने वाली परवन नदी में बोटिंग शुरू करने की योजना है। बोटिंग को लेकर शुरुआती सर्वे भी पूरा हो चुका है और प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। वहीं, वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने के लिए अभयारण्य में दो नए एनक्लोजर तैयार किए गए हैं। शेरगढ़ अभयारण्य के रेंजर जितेंद्र कुमार खटीक ने बताया कि परवन नदी में बोटिंग शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। बोटिंग के लिए चार बोट मांगी गई हैं।

No comments