राम मंदिर को आज मिलेगा पहला सीईओ राम मंदिर, रामजन्मभूमि ट्रस्ट, अयोध्या खबर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी,
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक आज बुधवार को शाम चार बजे से मणिरामदास जी की छावनी में प्रस्तावित है। बैठक में राम मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
करीब दो माह चली चयन प्रक्रिया के बाद चयन समिति ने तीन अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया है और जिसे समिति ने मंगलवार को ट्रस्ट को सौंप भी दिया। ऐसे में अब सभी की निगाहें ट्रस्ट के फैसले पर टिक गई हैं। पैनल में पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय, पूर्व आईएएस योगेश्वरराम मिश्रा और बिहार कैडर के आईपीएस डॉ. परेश सक्सेना का नाम है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये तीनों अफसर ही यूपी के रहने वाले हैं।

No comments