Breaking News

अशोक गहलोत के बाद अब सचिन पायलट को सीएम बनाने के लगे नारे

ाजस्थान में अशोक गहलोत के बाद अब कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सचिन पायलट को 'सीएमÓ बनाने के नारे लगे हैं. ये नारे पायलट के पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर जिले के दौरे के दौरान लगे. हालांकि कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पायलट को सीएम बनाने के लिए लगाने शुरू किए तो उन्होंने उनको टोक दिया. उसके बाद कार्यकर्ता चुप हो गए. इस दौरान पायलट काफी असहज नजर आए. लेकिन तब तक कार्यकर्ताओं का यह जोश कैमरे में कैद हो गया और बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो गया.

No comments