गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से पकड़ा
हरियाणा के गुरुग्राम में हिट एंड रन वारदात में आज मंगलवार को फरार चल रहे मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टीमों ने राजस्थान के दौसा जिले से हिरासत में ले लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली-एनसीआर से भागकर राजस्थान में छिपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की साइबर सेल और स्पेशल ट्रैकिंग यूनिट ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे दौसा के ग्रामीण इलाके से दबोच लिया।
राजस्थान के दौसा में हुई इस बड़ी गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम ला रही है, जहां उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।

No comments