Breaking News

दशहरा-दीपावली पर चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन:यूपी-बिहार, झारखंड, एमपी और चेन्नई जाने वाले को फायदा

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से दशहरा और दीपावली को देखते हुए चार अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें अजमेर-रांची, भगत की कोठी-दानापुर, जोधपुर-मऊ और जोधपुर-चेन्नई के बीच चलेंगी। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और चेन्नई जाने वाले पैसेंजर्स को फायदा मिलेगा। चारों ट्रेनों का स्टॉपेज जयपुर स्टेशन पर भी रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन चार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्री इन ट्रेनों में आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे।

No comments