Breaking News

दिल्ली में महिला से 200 करोड़ की रंगदारी मांगी, यह अब तक की सबसे बड़ी रकम

दिल्ली की एक महिला से फोन कर 200 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले ने खुद को विदेश में रह रहा पंजाब का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, राजधानी में अब तक सामने आई रंगदारी की यह सबसे बड़ी रकम है। शुरुआती जांच के बाद नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस के साथ स्पेशल सेल भी जांच में शामिल हो गई है।

No comments