मेयर, सभापति, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू, 21 सितंबर को मतदान
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 305 शहरी निकायों में अध्यक्ष पदों के चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। मंगलवार सुबह 7 बजे जारी अधिसूचना के साथ ही जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका को छोड़कर शेष सभी निकायों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश के 7 नगर निगमों में महापौर (मेयर), 47 नगर परिषदों में सभापति और 251 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पदों के लिए चुनावी घमासान और बाड़ेबंदी तेज हो गई है।

No comments