चित्तौडग़ढ़ फोर्ट के सीताफल में कम बारिश से बढ़ी मिठास
चित्तौडग़ढ़ दुर्ग के प्राकृतिक रूप से उगने वाले सीताफल इस बार अपनी मिठास के साथ कारोबारियों के लिए भी उम्मीद लेकर आए हैं। कम बारिश से पेड़ों पर फल ज्यादा और बेहतर क्वालिटी के दिखाई दे रहे हैं। इसी उम्मीद का असर है कि पुरातत्व विभाग के क्षेत्र में लगे सीताफल के पेड़ों का ठेका पिछले साल के 2.33 लाख रुपए के मुकाबले बढ़कर 3.61 लाख रुपए में छूटा है। कारोबार से जुड़े लोगों को इस बार अच्छी पैदावार के साथ बाजार में बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।

No comments