मोबाइल टावर से 36 घंटे बाद उतरा युवक
भीलवाड़ा के गंगाजी का खेड़ा में त्रिशूल महादेव की मूर्ति चोरी के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा दूसरा युवक 36 घंटे बाद नीचे उतरा। समझाने के बाद रविवार देर रात नीचे आते ही पुलिस ने युवक को डिटेन कर लिया।
सुरेश ने बताया - प्रशासन और संबंधित पक्ष के साथ चार प्रमुख मांगों पर सहमति बनी है। मूर्ति ले जाने वाले लोगों ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार कर ली है। साथ ही दंडवत के रूप में 25 लाख रुपए की राशि कोर कमेटी को दी जाएगी।

No comments