Breaking News

जयपुर के आमेर में चल रही आश्रम-4 की शूटिंग:बाबा निराला बनकर आए बॉबी देओल

जयपुर में इन दिनों 'आश्रमÓ वेब सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग चल रही है। इसी सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर अपने चर्चित किरदार बाबा निराला के अंदाज में नजर आए। आमेर क्षेत्र के खोरा बीसल गांव में सीरीज की शूटिंग की जा रही है। गांव की चौपाल को बाबा निराला के आश्रम के रूप में तैयार किया गया है, जहां बॉबी देओल ने ग्रामीणों के बीच कई खास सीन शूट किए। इस दौरान बॉबी देओल सिंहासन पर बैठे नजर आए। उनके आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शूटिंग का हिस्सा बनाया गया।

No comments