Breaking News

नवविवाहिता की चुनरी आई काम, तेज बहाव में फंसे बाइक सवार को मिला जीवनदान

हिमाचल में चंबा के ककीरा-कमलाड़ी मार्ग पर बारिश के बाद सड़क के ऊपर से तेज पानी बहने लगा। इसी दौरान एक बाइक सवार तेज बहाव में फंस गया। टैक्सी में सवार लोगों ने तुरंत मदद की। नवविवाहित महिला और उसकी ननद ने अपनी चूनरी दी, जिन्हें जोड़कर रस्सी बनाई गई। इसके सहारे बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना के दौरान लोगों ने जिस तरह तत्काल उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल कर युवक को बचाया, उसकी चर्चा हो रही है।

No comments