Breaking News

महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग पर बढ़ रहा ज़बरदस्त आर्थिक बोझ: कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार हर सप्ताह महंगाई का नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है और इसका असर अब केवल रसोई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घर बनाने से लेकर बिजली के सामान तक की बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा, 'Óफर्जी हेडलाइन में व्यस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी का घर बनाने का सपना भी छीन लिया है।ÓÓ

No comments