कृष्ण जन्माष्टमी को इसरो रचेगा इतिहास
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेश यानी इसरो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के दिन नया इतिहास रचने की दहलीज पर है. इसरो 4 सितंबर 2026 को देश का पहला इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है. इसकी मदद से स्पेस से हाई रिजोल्यूशन तस्वीरें ली जा सकेंगी. इसका खासतौर पर प्राकृतिक आपदाओं पर सटीक जानकारी जुटाना है. इसका एक और फायदा है, जिसकी चर्चा खुले तौर पर नहीं की जाती है. इस सैटेलाइट की मदद से चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों की ओर से बॉर्डर पर की जा रही गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी.

No comments