Breaking News

कोटा में अगले 2-3 दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान:अब तक 23 प्रतिशत कम बारिश हुई

कोटा में बारिश का दौर थमने के साथ ही एक बार फिर गर्मी व उमस बढ़ गई है। पिछले तीन दिन से पारा 30 डिग्री से ऊपर है। धूप निकल रही है। आज भी आसमान साफ है। संभाग में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन मौसम ड्राई रहने और गर्मी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में अब तक औसत 722.3 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 558.8 मिमी बारिश हुई है।

No comments