Breaking News

जैसलमेर जिले की 10 पंचायत समितियों में आरक्षण तय

जैसलमेर जिले की पंचायत समितियों के चुनाव के लिए आरक्षण की स्थिति सामने आ गई है। इसमें जैसलमेर पंचायत समिति अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। वहीं सम (अब खुहड़ी), फतेहगढ़ और रामदेवरा पंचायत समिति सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई हैं। मोहनगढ़ अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए और नाचना अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला के लिए आरक्षित है। भणियाणा और सांकड़ा पंचायत समिति सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि राजमथाई ओबीसी और रामगढ़ एससी वर्ग के लिए आरक्षित है।

No comments