सड़क के बीच बाघ ने जमाया डेरा, रणथंभौर में लगा टाइगर ट्रैफिक जाम
राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क बाघों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। जंगल सफारी के दौरान टाइगर का दीदार पर्यटकों के लिए खास अनुभव माना जाता है। इसी बीच रणथंभौर से बाघ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह सड़क के बीचों-बीच आराम करता नजर आ रहा है। बाघ के सड़क पर बैठे होने की वजह से सफारी वाहनों को कुछ देर रुकना पड़ा। इस दौरान एक विदेशी पर्यटक ने इस नजारे को मजाकिया अंदाज में 'ट्रैफिक जामÓ से जोड़ दिया। फर्क सिर्फ इतना था कि यहां रास्ता किसी गाड़ी ने नहीं, बल्कि सड़क के बीच बैठे एक टाइगर ने रोक रखा था।

No comments