जयपुर में लग्जरी कार शोरूम में लगी भीषण आग
राजधानी जयपुर के सीतापुरा इलाके में देर रात लग्जरी कारों के एक शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में खड़ी करीब आधा दर्जन कारें इसकी चपेट में आ गईं। इसके अलावा शोरूम में रखी लाखों रुपए की कार एसेसरीज भी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल की करीब आधा दर्जन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

No comments