Breaking News

काम दिलाने का झांसा देकर मिस्त्री से 60 हजार लूटे

जोधपुर के मंडोर थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला समेत चार लोगों ने प्लास्टर और मार्बल मिस्त्री को काम दिलाने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके कपड़े उतरवाए और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने पीडि़त के दोस्त से 50 हजार रुपए मंगवाए। साथ ही उसकी जेब से 10 हजार रुपए और चांदी की अंगूठी भी छीन ली। पीडि़त की रिपोर्ट पर मंडोर थाना पुलिस ने एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments