चलती बाइक पर दंपत्ति से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में चलती बाइक पर दंपत्ति से पर्स छीनकर भागने वाले आरोपी को अंबामाता थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पर्स और बाइक भी बरामद कर ली है।
आरोपी की पहचान प्रेम उर्फ प्रेमचंद उर्फ लाईगर के रूप में हुई है। थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछ्ताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने मित्र हिस्ट्रीशीटर ललित प्रजापत और हीरालाल मीणा के साथ मिलकर दंपत्ति से लूट की घटना को अंजाम दिया था। ललित और हीरालाल पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।

No comments