जयपुर की हैरान करने वाली ठगी, सिम ब्लॉक कराई, फिर भी शातिरों ने खाली कर दिया खाता!
जयपुर के सांगानेर इलाके में मोबाइल चोरी होने के बाद बैंक खाते से रुपए निकलने का मामला सामने आया है। राधा बल्लभ मार्ग निवासी दिव्या छीपा ने मालपुरा गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मोबाइल चोरी होने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी सिम बंद करवा दी थी, इसके बावजूद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 1.24 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और बैंक खाते से हुए लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है।

No comments