Breaking News

तस्करी रोकने के लिए हर टीम को मिलेंगे 5-5 होमगार्ड

राजस्थान में दूसरे राज्यों से होने वाली शराब की तस्करी को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से राज्य में अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण, निर्माण और बिक्री पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखने के लिए विशेष निरोधात्मक अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा। इन टीमों में राज्य के अलग-अलग थानों से अधिकारियों और सिपाही वर्ग के कार्मिकों को तैनात किया गया है। संबंधित जिला आबकारी अधिकारी इन टीमों को 5-5 होमगार्ड जवान उपलब्ध करवाएंगे।

No comments