Breaking News

अनूपगढ़ से खाजूवाला तक बाजार बंद; रबी की फसल के लिए 8 बारी पानी की मांग

बीकानेर के इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के प्रथम चरण में किसान आंदोलन तेज हो गया है। आंदोलन के दूसरे चरण में शनिवार से प्रथम चरण के सभी बड़े कस्बों में बंद शुरू कर दिया गया है। बंद के दौरान फिलहाल केवल सब्जी, दूध और मेडिकल की दुकानें खुली रहेंगी। किसानों ने स्पष्ट किया है कि रविवार से इन्हें भी बंद रखा जाएगा। किसान रबी की फसल के लिए आठ बारी पानी देने और प्रथम चरण की नहरों का स्थाई रेगुलेशन करने की मांग कर रहे हैं, जबकि नहर विभाग छह बारी पानी देने के लिए तैयार है।

No comments