निम्स अस्पताल में लगी आग से मची अफरा-तफरी, धुएं के बीच मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन
जयपुर में जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित निम्स अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ग्राउंड फ्लोर स्थित ऑपरेशन थिएटर की छत की फॉल सीलिंग में आग लगने से ओटी और एमआईसीयू क्षेत्र में धुआं भर गया। धुआं उठते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। तीमारदार मरीजों को संभालते हुए वार्ड और आईसीयू से बाहर निकलने लगे। अस्पताल प्रबंधन ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

No comments