Breaking News

राजस्थान में चक्रवात से बदल सकता है समां, प्रदेश के इन 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अर्नबÓ और उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के दोहरे प्रभाव से राजस्थान का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सिस्टम का असर राज्य में आज से ही देखने को मिल सकता है। 29 सितंबर तक जयपुर और भरतपुर संभाग सहित पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र ने स्थिति को देखते हुए 27 सितंबर को राज्य के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में बादलों का डेरा डाल रखा है, जिससे तापमान 3 से 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। हालांकि, बारिश को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 26 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर और भरतपुर संभागों में 'कहीं-कहींÓ हल्की बारिश हो सकती है।

No comments