Breaking News

खड़े ट्रेलर से टकराया मिनी ट्रक:केबिन में फंसा ड्राइवर; दुकानदारों ने निकाला

अजमेर में नेशनल हाइवे पर रामसर बाईपास चौराहे के पास मिनी ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मिनी ट्रक का ड्राइवर मामूली रूप से घायल हो गया और ट्रक को काफी नुकसान हुआ। उत्तरप्रदेश निवासी तोशलेंद्र सिंह मिनी ट्रक लेकर गुडग़ांव से अहमदाबाद जा रहे थे। रामसर बाईपास चौराहे के पास ट्रक अचानक बेकाबू होकर ट्रेलर से टकरा गया। हादसे के बाद ड्राइवर तोशलेंद्र ट्रक की केबिन में फंस गए। आसपास के दुकानदारों मोहम्मद शाहरुख ने काफी कोशिश के बाद उन्हें बाहर निकाला।

No comments