चोरी की गई मूर्ति वापस लाने की मांग, मोबाइल टावर पर चढ़े 2 युवक
भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में आज शनिवार को दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। दोनों युवकों ने मंदिर से चोरी की गई मूर्ति को वापस लाने की मांग को लेकर विरोध जताया। युवकों के टावर पर चढऩे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने का प्रयास किया।
बता दें कि गुलाबपुरा क्षेत्र के ग्राम नंगाजी का खेड़ा स्थित शिव मंदिर से मूर्ति चोरी हो गई थी। मूर्ति बरामदगी की मांग को लेकर युवक टावर पर चढ़े हुए है। मौके पर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।

No comments