Breaking News

राजस्थान सफाई भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों के पदों पर सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग ने सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर थी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राजस्थान की 183 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों को भर जाना है.

No comments