मकान की दीवार में खिड़की लगाने पर भिड़े दो भाई:लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला
धोलपुर के बाड़ी शहर के कायस्थ पाड़ा मोहल्ले की न्यू कॉलोनी में मकान बनाने के दौरान दो सगे भाइयों में झगड़ा हो गया। यह विवाद खिड़की लगाने को लेकर शुरू हुआ। लाठी-डंडों से हुए हमले में एक महिला समेत दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हो गए।
अभय कमांड की सूचना पर कोतवाली थाने के एएसआई नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

No comments