Breaking News

कॉकरोच पार्टी ने सुबह-सुबह ज्ञानेश कुमार को दे दी आंदोलन की चेतावनी

एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगे मनमानी के आरोपों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी लगातार इस्तीफे की मांग कर रही है। कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि अगर आज शनिवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। वहीं जंतर-मंतर पर लोगों का जमावड़ा शुरू भी हो गया है। जंतर-मंतर पर युवाओं के जमावड़े के एक वीडियो पर सीजेपी ने लिखा, सरफऱोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ुए-क़ातिल में है। आप लोग भी तैयारी कर लीजिए।

No comments