Breaking News

खाद्य सुरक्षा दल ने 884 लीटर खाद्य तेल सीज किया

ब्यावर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा दल ने ब्यावर शहर में दुकानों का निरीक्षण किया। कॉलेज रोड स्थित गणेश जयदेव कंपनी में खाद्य तेल के स्टॉक की जांच की गई। यहां कमल ब्रांड कच्ची घानी सरसों तेल का 795 लीटर और पार्वती पोस्टन प्लस मूंगफली तेल का 89 लीटर स्टॉक मिला। यह स्टॉक तय सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों के हिसाब से नहीं था। इस पर खाद्य सुरक्षा दल ने कुल 884 लीटर खाद्य तेल जब्त कर लिया। दल ने दोनों तेलों के सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

No comments