कोटपूतली में घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
कोटपूतली कस्बे के बानसूर रोड स्थित बड़ाबास मोहल्ले में पिछली आधी रात को एक घर से लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में पीडि़त ने स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ाबास मोहल्ले के संजय गुर्जर ने बताया कि रात को वह उठा तो उन्होंने देखा कि उनके घर के एक कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो पीछे की खिड़की टूटी थी और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।

No comments